
Damoh News : मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल के खुद के गांव सहित उनके विधानसभा क्षेत्र और जिले में बकरी चोर गिरोह सक्रिय है। लोगों की बकरियां चोरी जा रही हैं। पीड़ित पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं। पुलिस इसे साधारण मामले मानती रही लेकिन जब पशुपालन मंत्री सक्रीय हुए तो आखिरकार पुलिस को बकरियां खोजनी पड़ी। अब पीड़ित मंत्री को धन्यवाद दे रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, बीते महीने भर से लगातार जिले भर में बकरा बकरियों के चोरी जाने की खबरें आ रही हैं। शातिर चोर रात के अंधेरे में इन पशुओं की चोरी कर रहे हैं। तो कुछ मामले ऐसे भी आये जब चोरों ने इन बकरियों के मालिकों के साथ मारपीट की उन्हें बंधक बनाया और बकरियां लेकर चले गए। ग्रामीण पीड़ित आपबीती बताते हैं। और कहते हैं कि चोरों ने किसी को बंधक बनाया और किसी को पेड़ से बांधा और पशु ले गए। इन पीड़ितों में मंत्री लखन पटेल के गांव ख़िरिया मडला के लोग भी है। इन हालातों से जूझ रहे थे।
[dgv_vimeo_video id=”946558255″]
ग्रामीणों ने पशुपालन मंत्री पटेल से शिकायत की तो मंत्री को भी मामला बड़ा लगा और मंत्री ने पुलिस को निर्देश दिए और जिससे पुलिस हरकत में आई तब पता चला कि सागर जिले के बण्डा इलाके से 58 बकरियां जब्त की है। इस मामले में दो आरोपियों को भी पकड़ा है। जिससे पुलिस और जानकारी खंगाल रही है। बहरहाल पशुपालन मंत्री पटेल की सक्रियता के बाद कुछ लोगों के जानवर तो बरामद हो गए है। लेकिन अभी भी बहुत बड़ी संख्या में पालतू जानवर गायब है। जिन्हें तलाशना पुलिस के लिए चुनोती है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”946558051″]
[dgv_vimeo_video id=”946557766″]
