Damoh News : मतदान से कुछ घण्टे पहले शुरू हुआ पोस्टर वार, कांग्रेस ने कहा – हमारा लेना देना नहीं, भाजपा ने बताया – कांग्रेस की बौखलाहट

इस पोस्टर वॉर ने खलबली मचा दी है। ये स्टीकर्स पोस्टर्स किसने लगाए है, किसी को पता नही है। वही भाजपा ने इस मामले को लेकर कटघरे में खड़ा किया है।
damoh news

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मतदान के लिए कुछ ही घण्टे शेष बचे हैं। और इस बीच यहाँ से बड़ा मामला सामने आया है। जब भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ शहर भर में पोस्टर और स्टीकर्स लगाए गए हैं। इन पोस्टर्स में भाजपा उम्मीदवार राहुल लोधी को बिकाऊ बताया गया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए राहुल को लेकर पूरे चुनाव में ये आरोप लगता रहा है, कांग्रेस के बड़े नेताओं ने खुले मंच से राहुल लोधी पर बिकने के आरोप लगाए, लेकिन अचानक सामने आए। इस पोस्टर वॉर ने खलबली मचा दी है। ये स्टीकर्स पोस्टर्स किसने लगाए है, किसी को पता नही है। वही भाजपा ने इस मामले को लेकर कटघरे में खड़ा किया है।

[dgv_vimeo_video id=”939203820″]

[dgv_vimeo_video id=”939203200″]

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम लोधी इसे कांग्रेस की बौखलाहट करार दे रहे हैं। वही कांग्रेस ने इस से अपना पल्ला झाड़ा है, और कहा है कि ये भाजपा की अंदुरनी कलह है, जो पोस्टर्स के जरिये बाहर निकल रही है।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”939203577″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews