Damoh News : राशन दुकान सेल्समैन ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में भाजपा नेताओं को ठहराया जिम्मेदार, चक्काजाम कर प्रदर्शन

Damoh News : राशन दुकान सेल्समैन ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में भाजपा नेताओं को ठहराया जिम्मेदार, चक्काजाम कर प्रदर्शन

Damoh News : दमोह से एक बड़ी खबर है जहां एक राशन डीलर में खुदकुशी करने के साथ सुसाइड नोट में भाजपा के नेताओं को इस आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। दरअसल शहर 39 नम्बर वार्ड की सरकारी राशन दुकान का संचालन विक्रम उर्फ विक्की रोहित करते थे, बीते दिनों कलेक्टर ने एक और वार्ड की राशन दुकान उसके साथ अटैच कर दी और विक्रम उसका संचालन कर रहे थे।

यह है पूरा मामला

बता दें कि गुरुवार की रात विक्रम ने इसी दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब आसपास के लोगों के साथ परिजनों ने देखा तो उसे अस्पताल लेकर आये लेकिन तब तक विक्रम जिंदगी की जंग हार चुका था। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसने मामले को सनसनीखेज बना दिया है। इस सुसाइड नोट में भाजपा के नेता और इलाक़े के सांसद प्रहलाद पटेल के प्रतिनिधि यशपाल ठाकुर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”838991437″]

[dgv_vimeo_video id=”838991013″]

[dgv_vimeo_video id=”838991265″]

सुसाइड नोट में लिखा है कि भाजपा नेता यशपाल ठाकुर के साथ तीन अन्य लोग लगातार राशन दुकान को लेकर उसे परेशान किया करते थे। जिस वजह से वो ये कदम उठा रहा है। शुक्रवार को विक्रम के शव का पोस्टमार्टम हुआ तो उसके बाद परिजन और दलित संग़ठन के लोग सड़क पर आ गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि राजनेतिक रसूख की वजह से लंबे समय से विक्रम को तंग किया जा रहा था। अभी भी लोगों को शक है की सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम हैं उन पर पुलिस कार्यवाही नही करेगी। वहीं इस मामले में सीएसपी भावना दांगी का कहना है कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है जिसकी जांच की जा रही है और जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”838991542″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews