Damoh News: दमोह जिले में कट्टे की नोक पर हुई बस में वसूली, आरोपी गिरफ्तार

Damoh News: दमोह जिले में कट्टे की नोक पर हुई बस में वसूली, आरोपी गिरफ्तार

Damoh News: दमोह जिले में लगातार अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच यात्री बसों में हथियार दिखाकर लूटपाट की वारदात सामने आई है। यह मामला जिले के मड़ियादो से सामने आया है। दरअसल, एक बस में कट्टे को देखकर अपराधी ने बस मालिक को लूटने की कोशिश की। लेकिन समय रहते आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस भी शहर में बढ़ रहे अपराधों को लेकर सतर्क है।
[dgv_vimeo_video id=”790891122″]
[dgv_vimeo_video id=”790892234″]

ये है पूरा मामला

खजुराहो से दमोह हाट आने वाली एक यात्री बस को एक शख्स ने मड़ियादो के पास रोका। और हाँथ में अवैध हथियार कट्टा लेकर बस कंडक्टर और मालिक को डराने धमकाने लगा। जिसका विरोध यात्रियों ने किया तो उसने उनसे भी बदसलूकी की और बस मालिक को रिवाल्वर अड़ा ली। जैसे-तैसे लोगों ने धक्का-मुक्की की तो कट्टा गिर गया। जिसके बाद बस स्टाफ ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच कर रही है।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews