Damoh News : अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, एक फरार, 60 पेटी अवैध शराब बरामद

पुलिस ने पिकअप, एक आरोपी और शराब जब्त कर ली। आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट-130 (3)/177 एमवी एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
damoh news

Damoh News : मध्यप्रदेश में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध शराब कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के चौथे चरण से ठीक पहले दमोह पुलिस ने अवैध शराब को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन में 60 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फरार हो गया है।

क्या है पूरा मामला

कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली शहर की बड़ी देवी मंदिर के पास एक पिकअप वाहन में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। मुखबिर के बताए स्थान पर पुलिस ने एक पिकअप वाहन क्रमांक MP 20 ZE 2418 को रोका तो उसमें सवार आरोपी राघवेंद्र लोधी निवासी घाना मैली को पिकअप रुकते ही मौके से भाग निकला, लेकिन दूसरा आरोपी चरण सिंह लोधी पकड़ में आ गया। पुलिस ने पिकअप वाहन से 30 पेटी देशी प्लेन व 30 पेटी देशी मसाला कुल 60 पेटी अवैध शराब जब्त की गई। जिसकी कीमत 2 लाख 25 हजार रुपए है।

पुलिस ने पिकअप, एक आरोपी और शराब जब्त कर ली। आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट-130 (3)/177 एमवी एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews