Damoh News : दामाद ने कुल्हाड़ी से की ससुर की हत्या, आरोपित फरार

Damoh News : दामाद ने कुल्हाड़ी से की ससुर की हत्या, आरोपित फरार

Damoh Crime News : दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र केरबना चौकी स्थित जल्ला गाँव में मंगलवार की रात लगभग 12 बजे ससुर की दामाद ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस अभी तक उसे नहीं खोज पाई।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मडियादो थाना क्षेत्र के चौरइया गांव निवासी बुजुर्ग रामदास आदिवासी अपनी लड़की के ससुराल पर जलना आया हुआ था देर रात दिमाग से विछिप्त दमाद गुड्डू आदिवासी ने ससुर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। जैसे बटियागढ़ पुलिस को सूचना मिली तुरंत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

[dgv_vimeo_video id=”829808277″]

[dgv_vimeo_video id=”829808428″]

जहां पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए बटियागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहीं बटियागढ़ पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”829808801″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews