
Damoh Accident News : दमोह से एक बड़ी खबर आ रही है जहां एक सड़क हादसे में दो लोगो की मौत हो गई जबकि चार लोग ज़िंदगी की जंग लड़ रहे हैं। मामला जिले की इमलिया पुलिस चौकी के तहत आने वाले लकलका गांव का है। इस गांव के यादव परिवार के लोग शादी के लिए लडकी देखने बनगाँव जा रहे थे तभी लकलका गाँव से करीब दो किलोमीटर दूर ही मारुति वैन कार एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
यह है पूरी घटना
बता दें कि हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार सात लोगों को रेस्क्यू किया और उन्हें दमोह के जिला अस्पताल पहुंचाया जहां दो लोगो की मौत हो गई वहीं इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक हादसे में अब तक ड्राइवर की गलती सामने आई है जिसकी जांच की जा रही है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”821610466″]
[dgv_vimeo_video id=”821610879″]
