
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में बीती 24 तारीख को दमोह-सागर स्टेट हाइवे पर हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जबकि पुलिस इस मामले के एक आरोपी की अभी तलाश कर रही है।
क्या है पूरा मामला
एसपी श्रुत कीर्ती सोमवंशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात का खुलासा किया है। कि इस सनसनीखेज हत्याकांड की वजह महीने भर पहले यानी 24 मई को बाँसा कस्बे में दोनो पक्षों में हुआ विवाद था। जिसमे एक बछड़े पर गाड़ी चढ़ जाने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी और काउंटर केस बना था। इस विवाद को लेकर विवाद बना हुआ था और उसका अंजाम 24 जून को हुआ ट्रिपल मर्डर कांड है।
[dgv_vimeo_video id=”968703063″]
एसपी के मुताबिक चार आरोपियों ने मिलकर एक होमगार्ड सैनिक उसके बेटे और भतीजे को मौत की नींद सुलाया था। आरोपियों ने करीब 32 राउंड फायरिंग की थी। जिसके खाली कारतूस कवर जब्त हुए है। जिस तरह से फ़ायरिंग हुई उससे साफ है कि हथियार देशी नही बल्कि विदेशी होंगे वहीं पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”968700992″]
