Damoh News : भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर हुए गर्म, बिजली विभाग ने ठंडा करने के लिए निकाला अनोखा फार्मूला

बिजली विभाग का ये प्रयोग सफल भी हो रहा है और पिछले कुछ दिनों में ट्रांसफार्मर के जलने के मामले कम हुए हैं।
Damoh News : भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर हुए गर्म, बिजली विभाग ने ठंडा करने के लिए निकाला अनोखा फार्मूला

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से कुछ अलग तस्वीरें सामने आई है। जब यहां बिजली के ट्रांसफार्मर्स को पानी पिलाया जा रहा है ताकि ये ट्रांसफार्मर ठंडे रहे और वो जल न पाएं और जिले भर में बिजली विभाग नगर पालिकाओं के सहयोग से दिन में दो से तीन बार पानी देने का काम कर रहा है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल दमोह जिले में पारा लगातार अपने तेवर दिखा रहा है और गर्मी की वजह से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। ऐसे में बिजली की आपूर्ति बेहद जरूरी है और ये सप्लाई ठीक से होती रहे इसके लिए जिले भर में हजारों की संख्या में लगे ट्रांसफार्मरों का ठीक रहना जरूरी है और जब वो ठंडे रहेंगे तभी जलने से बच पाएंगे। जिले भर में बीते दो महीनों में सात सौ से ज्यादा डीपी या ट्रांसफार्मर जल चुके है और जब तापमान बड़ा तो बिजली विभाग ने अलग तरकीब निकाली है। रोजाना नगर पालिका के वाटर टेंकर्स के जरिए ट्रांसफार्मरों के आसपास पानी भरा जा रहा है वहीं जिन डीपी मे लोहे की चादर के कवर लगे हुए है उन्हें पानी डालकर ठंडा किया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”956052774″]

[dgv_vimeo_video id=”956053284″]

[dgv_vimeo_video id=”956053747″]

बिजली विभाग के अधिकारी बताते हैं कि मौज़ूदा समय मे बिजली की खपत बड़ी है, बड़ी संख्या में लोगो ने नए एसी अपने अपने घरों दुकानों और दफ्तरों में लगाये है जिस वजह से आम दिनों की तुलना में बिजली की खपत 40 फीसदी बड़ी है जबकि विभाग का सेटअप उतना ही है ऐसे में ट्रांसफार्मर्स बहुत जल्दी गर्म होकर जल रहे थे जिसे देखते हुए इन ट्रांसफार्मर्स को ठंडक देने के लिए उनकी अर्थिंग प्वाइंट पर पानी भरा जा रहा है ताकि नमी बनी रहे और ट्रांसफार्मर गर्म न हो और गर्म होकर जले न। बिजली विभाग का ये प्रयोग सफल भी हो रहा है और पिछले कुछ दिनों में ट्रांसफार्मर के जलने के मामले कम हुए हैं।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”956054425″]

[dgv_vimeo_video id=”956054934″]

[dgv_vimeo_video id=”956055237″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews