
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से बड़ी खबर है जहां अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मामा का बुल्डोजर चला है और इस बार घर मकान के साथ खड़ी फसल को भी निस्तनाबूत किया गया हैं। और इसके अलावा एक सरकारी बोर पर भी आरोपियों का कब्जा था जिसमें डले समर्सिबल को जब्त किया गया है।
यह है पूरा मामला
मामला दमोह जिले के पथरिया थाने के तहत आने वाली जेरठ चौकी का है जहां बीते 28 फरवरी को दोहरा हत्याकांड हुआ था और दो बुजुर्गों को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया गया था। फिल्मी स्टाइल में चल दनादन गोलियों की वारदात के बाद सनसानी फैली हुई है और वारदात के आरोपी फरार है। इस हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव के हालात बने हुए हैं तो इसे लेकर जिला मुख्यालय पर भी ज्ञापन और आंदोलन जैसे कदम उठाकर लोगो ने आरोपियो के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की जिसके बाद प्रशासान हरकत में आया और आज बड़ी कार्यवाही की गई है।
[dgv_vimeo_video id=”808378638″]
[dgv_vimeo_video id=”808376576″]
एस पी राकेश कुमार सिंह के मुताबिक दोहरे हत्याकांड के आरोपियो ने गावँ में ही जमीनों पर कब्जा कर खेती की जा रही थी जिसमे फसल खड़ी थी, राजस्व विभाग ने जांच पड़ताल करने के बाद पाया कि ये जमीन कब्जे वाली है जिस पर बुलडोजर चलाया गया। आरोपियो की दबंगई का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने गांव के सरकारी स्कूल बिल्डिंग के एक हिस्से पर कब्जे के साथ गाँव मे बने एक सरकारी बोरवेल को भी कब्जे में ले रखा था जिसे मुक्त कराया गया है। इलाके के तहसीलदार विकास अग्रवाल के मुताबिक फिलहाल करीब 25 लाख से ज्यादा की संपत्ति मुक्त कराई गई है। पुलिस के मुताबिक इस तरह की कार्यवाहियों से किसी भी अपराधी को बख्शा नही जाएगा।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”808384368″]
[dgv_vimeo_video id=”808376001″]
