बसपा विधायक के वायरल डांस वीडियो पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर युवक ने की अभद्र टिप्पणी

बसपा विधायक के वायरल डांस वीडियो पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर युवक ने की अभद्र टिप्पणी

Damoh News : मध्यप्रदेश के दमोह जिले में पथरिया की बसपा विधायक रामबाई सिंह परिहार अपने विवादित बयानों से चर्चाओं में रहती हैं, उनका यही अंदाज एक बार फिर देखने मिला है, जिसके बाद विधायक चर्चा में हैं। लेकिन इस बार उनका एक डांस वीडियो बवाल का कारण बन गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई वीडियो पर एक युवक ने अभद्र टिप्पणी कर दी जिसके बाद रामबाई समर्थक आक्रोशित हैं।

इस वीडियो पर की अभद्र टिप्पणी

दरअसल बीते दिनों बीएसपी विधायक रामबाई सिंह का एक वीडियो सामने आया जिसमे वो डांस कर रही थी ये वीडियो उत्तर प्रदेश के झांसी का था और विधायक अपने पारिवारिक आयोजन में सपना चौधरी के गीत पर डान्स करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो जमकर वायरल हुआ लेकिन उनके ही विधानसभा क्षेत्र के एक युवक ने इस वीडियो पर अभद्र टिप्पणी कर दी जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया।

[dgv_vimeo_video id=”782083520″]

[dgv_vimeo_video id=”782082074″]

मामला हुआ दर्ज

सोशल मीडिया पर हुई टिप्पणी के बाद शुक्रवार को दिन भर पथरिया पुलिस थाने में रामबाई के समर्थक बबाल काटते रहे और टिप्पणी करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते रहे। पथरिया पुलिस ने देर रात जाँच पड़ताल के बाद आखिरकार आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रजनी शुक्ला के मुताबिक इस मामले में सायबर सेल की मदद ली गई है मामला दर्ज किया गया है जबकि युवक अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”782082239″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews