Damoh News : फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

तेंदूखेड़ा शहर के कई वार्डो में बारिश की वजह से नालों का गंदा पानी सड़कों पर आ गया है, और इससे कई घर भी प्रभावित हुए हैं।
damoh news

Damoh News : दमोह जिले में आज दोपहर मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, और जिले में अलग-अलग हालात बने हुए है। एक तरफ जहां जिला मुख्यालय पर भीषण गर्मी और उमस से लोग जूझ रहे है।

क्या है पूरा मामला

जिले के तेन्दूखेड़ा और हटा ब्लाक में बादल झमाझम बरस रहे है। इन इलाकों में तेज बारिश के साथ कई ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि की खबरें भी आ रही हैं। हटा, जबेरा और तेन्दूखेड़ा ब्लॉक के गावों में करीब दस मिनिट तक ओले गिरे हैं। बेमौसम बारिश ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जबकि खेतो में खड़ी मूंग की फसल को ओला और बारिश की वजह से नुकसान है।

[dgv_vimeo_video id=”946130926″]

इसके अलावा तेंदूखेड़ा शहर के कई वार्डो में बारिश की वजह से नालों का गंदा पानी सड़कों पर आ गया है, और इससे कई घर भी प्रभावित हुए हैं।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”946131069″]

[dgv_vimeo_video id=”946131274″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews