
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले के मुस्लिम बाहुल्य इलाके में बीते कुछ दिनों में तीर्थ यात्रियों के साथ बदसलूकी के मामले सामने आए है तो बीते दिनों एक श्रद्धालु के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद बड़ा बवाल खड़ा हो गया था।
इस इलाके में अतिक्रमण बड़ा मुद्दा था लिहाजा उसी दिन प्रशासन का बुल्डोजर यहाँ पहुंचा लेकिन मुस्लिम वर्ग के भारी विरोध के बाद बुलडोजर बेरंग वापस आ गया। दूसरे दिन बुल्डोजर भेजने की बात प्रशासन ने कही लेकिन हफ्ते भर बाद आज बुल्डोजर तो नही पहुंचा।
जाम के बनते है हालात
जिले के कलेक्टर एसपी ने पैदल मार्च करके हालात जरूर देखें दोनो ही जिम्मेदार अफसरों ने टॉकीज चौराहे से मुस्लिम क्षेत्र तक भ्रमण किया और पाया कि सड़क सकरी हो गई हैं और ऐसे में जाम के हालात विवादों में बने रहते हैं।
[dgv_vimeo_video id=”1045990650″]
ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही
कलेक्टर के मुताबिक व्यवस्थित अतिक्रमण कार्रवाई होगी वहीं एसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1045990798″]
