Damoh News : जमीनी विवाद में महिला को जिंदा जलाया, मौत

mp news

Damoh News : दमोह जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां जमीन के टुकड़े के सामने इंसान की ज़िंदगी बौनी साबित हुई और रिश्ते तार-तार हुए जब एक नौ महीने की बेटी की माँ को उसकी सगी चाची और चचेरे भाई ने ज़िंदा आग के हवाले कर दिया और महिला की मौत हो गई।

यह है पूरा मामला

यह मामला दमोह के देहात थाने के चौरई गांव का है यहां रहने वाली 22 साल की राजकुमारी लोधी को उसकी चाची और भाई ने केरोसीन डालकर आग के हवाले कर दिया। राजकुमारी की माँ के अनुसार उनके परिवार में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और उसकी देवरानी और परिवार लगातार परेशान कर रहा है जिसे लेकर वह गांव से बाहर भी रही है। आज वो पड़ोस में गई थी उसकी बेटी राजकुमारी घर मे थी तभी उसकी देवरानी और राजकुमारी की चाची और उसका बेटा घर आये उनकी बेटी के ऊपर केरोसीन डाला और आग लगाकत भाग गए। मृतिका की माँ ने दोनों को भागते हुए देखा।

[dgv_vimeo_video id=”801984380″]

[dgv_vimeo_video id=”801985038″]

पुलिस कर रही जाँच

इस सनसनीखेज वारदात की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को राजकुमारी मृत हालात में मिली। शव को दमोह जिला अस्पताल लाया गया जहां खुद जिले के एस पी राकेश कुमार सिंह ने मोर्चा संभाला और जांच पड़ताल की। एसपी के मुताबिक मृतिका के परिजनों के बयानों के आधार पर जांच की जा रही है वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ होगा।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”801982189″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews