
Damoh News : दमोह जिला मुख्यालय पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक युवक के द्वारा सुसाइड नोट छोड़कर दुकान मालिक पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं तथा यह सुसाइड नोट कागज और कपड़े पर लिखा गया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह है पूरा मामला
दमोह जिला मुख्यालय पर स्थित चरयाई बाजार में कृष्णा सेल्स नामक दुकान पर सेल्स का काम करने वाला कृष्ण भूषण अहिरवार गंभीर हालत में रेलवे ट्रैक पर मिला। जिसे पुलिस के द्वारा दमोह जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, लेकिन उसके दोनों पैर कट जाने के बाद दर्दनाक मौत हो गई। वहीं परिजनों के द्वारा जिला अस्पताल के बाहर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया गया। पुलिस को कृष्ण भूषण के पास से सुसाइड नोट मिले हैं। पुलिस ने कृष्ण भूषण के पास कागज पर लिखा सुसाइड नोट तथा गले में पड़ी तोलिया यानी कपड़े पर लिखा हुआ सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें उसके द्वारा कृष्णा सेल्स के संचालक पर आरोप लगाए गए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”825916938″]
[dgv_vimeo_video id=”825917753″]
[dgv_vimeo_video id=”825918150″]
इस मामले में परिजनों के द्वारा भी दुकानदार पर समय पर वेतन ना देने और प्रताड़ित करने की बात भी कही गई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस के द्वारा जहां परिजनों को समझाइश दी गई तथा मामला शांत कराया गया, तो वही इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। सुसाइड नोट में मृतक कृष्ण भूषण के द्वारा प्रताड़ित करने चोरी का इल्जाम लगाने की बात का उल्लेख किया गया है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”825918336″]
[dgv_vimeo_video id=”825918554″]
[dgv_vimeo_video id=”825919173″]
