दमोह : मरीज ने दिखाई कोविड सेंटर की बदहाल स्थिति, वीडियो वायरल

दमोह : मरीज ने दिखाई कोविड सेंटर की बदहाल स्थिति, वीडियो वायरल

दमोह, गणेश अग्रवाल। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा होने के बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी एक कोविड-19 अस्पताल का निर्माण किया गया। लेकिन यहां की बदहाली का आलम ये है कि मरीज यहां आकर ठीक होने की बजाय और दूसरी बीमारियों से पीड़ित हो जाए। एक मरीज ने ही इस कोविड सेंटर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कि मरीज कि दुर्दशा में रहने को मजबूर हैं।

इस सेंटर में कम लक्षणों वाले तथा कम गंभीर मरीजों का इलाज हो रहा है। प्रशासन द्वारा हर सेंटर पर चाक-चौबंद व्यवस्था किए जाने की बात कही जाती रही है। लेकिन इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हालात साफ नजर आ रहे हैं। इसमें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती एक मरीज वहां की बदइंतजामी के बारे में बता रहे हैं। इस मरीज का कहना है कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के इस अस्पताल में शौचालय बहुत खराब हालत में है। कहीं फाटक टूटे हैं, तो कहीं गंदगी का आलम है। ऐसे में प्रशासन से यहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की गुहार लगाई गई है। वही वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद अब शहर के लोग भी बदइंतजामियों को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews