
Damoh News : मध्य प्रदेश की दमोह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 1 लाख रुपये का गांजा बरामद किया गया है। फिलहाल, दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है। आइए जानते हैं विस्तार से…
मुखबिर से मिली थी सूचना
बता दें कि पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि दो युवक स्कूटर से गांजा की तस्करी कर रहे थे जोकि उड़ीसा के रहने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। साथ ही टीम का गठन करते इलाके में छापामार कार्रवाई और तलाशी अभियान के दौरान वाहन की तलाशी ली, तो उनके होश उड़ गए। फिलहाल, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, जिले में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर लगातार हो रही कार्रवाई के बाद भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। एक तरफ जहां अवैध शराब का कारोबार चरम पर है, तो वहीं इलाके में गांजा, अफीम, ड्रग्स जैसे नशे के सामान भी जब्त किए जा रहे हैं। इसी बीच गांजा तस्करों का नया कारनामा सामने आया है, जब आरोपियों द्वारा 2 पहिया वाहन से इस काम को अंजाम दिया जा रहा था।
पूछताछ जारी
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ट्रेन और कार में लगातार जांच पड़ताल हो रही है। इसलिए उन्होंने स्कूटी के जरिए गांजा सप्लाई करने की योजना बनाई। जिसके बाद उड़ीसा से दमोह तक का सफर तय किया पूरे रास्ते मे किसी ने भी उनपर शक नही किया और वो आसानी से दमोह तक आ गए। सीएसपी के मूताबिक, फिलहाल उनसे यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां आ रहा था और किसे सप्लाई होना था।
[dgv_vimeo_video id=”933151913″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

