दमोह पुलिस ने 2 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, कार से कर रहे थे तस्करी

arrest

Damoh News : दमोह जिले में बेलगाम हो रही कानून व्यवस्था और बेख़ौफ़ होते बदमाशों के कारनामे हर दिन सामने आ रहे हैं। जिसके कारण आम लोगों में चिंता बढ़ रही है। इस बीच माफिया भी एक्टिव मोड़ पर है। बता दें कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी जोरों पर है। इसी बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से अवैध शराब बरामद की गई है। आइए जानते हैं विस्तार से…

इतनी पेटी शराब जब्त

दरअसल, मामला हिंडोरिया का है। जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कार के जरिए शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध शराब की खेप पहुंचाई जा रही थी। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौकास्थल पर पहुंची और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक कार तलाशी में 2 पेटी अवैध शराब जब्त हुआ, जिसकी कीमत 5 हजार रुपये बताई जा रही है।। वहीं, मौके से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानिए TI ने क्या कहा?

हिंडोरिया थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह जगेत के मुताबिक, इनकी पहचान महेश और शुभन के रुप में हुई है। दोनों से पुछताछ की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य लोगों तक आसानी से पहुंचा जा सके। फिलहाल, दोनों पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

[dgv_vimeo_video id=”892552105″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews