
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से बिजली तारों की चोरी का मामला सामने आया है। जिसमें एक पुराने बिजली विभाग के ठेकेदार को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, उसपर आरोप है कि वह अपने ही लेवरों से बिजली के पोल में लगे तार कटवाकर चोरी करवाता था। जिसके कारण बहुत से गांव में बिजली आपूर्ति ठप रहती थी। इस कारण ग्रामीणों को परेशान होना पड़ता था।
पथरिया थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला पथरिया थाना क्षेत्र का है। जब इस घटना को लगातार पिछले कुछ महीनो से अंजाम दिया जा रहा था। तभी ग्रामीणों और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तीन चोरों को रंगे हाथों जिप्सी में तार भरते हुए पकड़ लिया गया। जिसके बाद उन्हें पकड़ के पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
मामला दर्ज
पथरिया थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही जिप्सी सहित कीमती तार जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान नीरज पटेल, सुरेश पटेल के रुप में की गई है। जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि बिजली विभाग पूराने ठेकेदार राजेश शुक्ला उनसे यह करवाता था। जिसकी तलाश के लिए टीम का भी गठन किया जा चुका है। फिलहाल, आगे मामले में जांच पड़ताल की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”1013614106″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

