
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में कल रात लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ था। वहीं, बैंक कर्मचारी कि शिकायत के बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए टीम का गठन किया और महज कुछ घंटों के अंदर ही बड़ी सफलता हासिल कर ली। साथ ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बड़ा खुलासा किया है। जिनके पास से लूटी गई 41 लाख से ज्यादा की रकम बरामद कर ली गई है। जिनपर कई धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आइए जानते हैं विस्तार से…
ग्रामीण बैंक का मामला
दरअसल, मामला बटियागढ़ ब्लाक के तहत आने वाले फतेहपुर मध्यांचल ग्रामीण बैंक का है। जब मंगलवार की रात फिल्मी स्टाइल में 40 लाख की रकम लूट कर ले गए। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात करीब साढे 7 बजे 5 नकाबपोश बदमाश बैंक में आए और बैंक में मौजूद मात्र एक कर्मचारी के साथ मारपीट की। साथ ही उसे बंधक भी बना लिया। जिसके बाद 40 लाख रुपये बैग में भरकर वहां से फरार हो गए। इस दौरान कुछ नोटों के बंडल सड़क किनारे बनी नाली में भी गिर गए। बता दें कि सभी के पास देशी कट्टा और धारदार हथियार थे।
बनाई गई टीम
आनन-फानन में पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। रात में ही जिले के एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने फतेहपुर पहुंचकर बैंक में जांच पड़ताल की। इसके बाद देर रात सागर रेंज के डीआईजी सुनील जैन भी यहां पहुंचे। एसपी सोमवंशी के मुताबिक, लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके आधार पर लुटेरों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई थी। साथ ही जिले भर की पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने के लिए तैनात किया गया।
हुआ ये खुलासा
वहीं, बुधवार की सुबह यानी आज पुलिस ने मामले में बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने खुलासा करते हुए बताया कि जिस बैंक कर्मचारी ने लूट की रिपोर्ट की थी, उसी ने इस साजिश को रचा था। जिसे अंजाम देने के लिए उसने गांव के ही 2 दोस्तों को इसमें शामिल किया और प्लान के तहत फिल्मी स्टाइल में घटना को अंजाम दिया था। आगे उन्होंने कहा कि पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। जिसके बाद मुख्य आरोपी बैंक कर्मी की निशानदेही पर उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया। जिन्होंने आज सुबह अपना अपराध कबूल कर लिया है।
[dgv_vimeo_video id=”946447764″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

