Damoh News : अंधे हत्याकांड का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

मृतक और आरोपियो के बीच में दोस्ती थी कुछ दिन पहले इनमे आपस मे विवाद हुआ था और घटना की रात तीनो ने शराब पी और पुरानी बात का बदला लेने इस वारदात को अंजाम दिया गया।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में लगातार सामने आ रही आपराधिक वारदातों के बीच कोतवाली पुलिस को एक वीभत्स अंधे हत्याकांड का खुलासा करने में कामयाबी हासिल हुई है और पुलिस ने हत्या के दोनो आरोपियो को धर दबोचा है।

दरअसल बीती 7 तारीख की सुबह नया बाजार वार्ड स्थित आरएसएस कार्यालय के पास नाले में एक युवक का शव मिला था, इस शव के ऊपर कई पत्थर पड़े हुए थे और पहली ही नजर में ये हत्या का मामला समझ में आ गया था।मृतक की शिनाख्त संदीप दुबे के रूप में हुई थी। ये वारदात पुलिस के लिए चुनोती बनी हुई थी लेकिन इस इलाके में लगे कुछ निजी सीसीटीवी कैमरे पुलिस के लिए मददगार बन गए। पुलिस ने जब कैमरे खंगाले तो साफ नजर आया कि दो लोग संदीप को मारते हुए ले जा रहे हैं और इन्ही फुटेज का आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

सीसीटीवी कैमरों ने उगला राज

कोतवाली प्रभारी आंनद राज के अनुसार मृतक और आरोपियो के बीच में दोस्ती थी कुछ दिन पहले इनमे आपस मे विवाद हुआ था और घटना की रात तीनो ने शराब पी और पुरानी बात का बदला लेने इस वारदात को अंजाम दिया गया।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1028127703″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews