गोदामों से अनाज चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार 90 बोरी गेहूं जब्त, 5 आरोपियों की तलाश

ये गिरोह अनाज गोदामों को निशाना बनाता है और बाकायदा गोदाम में गाड़ी लगाकर अनाज को भरता है और फिर उसे अलग अलग मंडियों में बेचता है।
grain thief gang exposed

एमपी के दमोह जिले में बटियागढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस ने एक बड़ा अनाज चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, इन चोरों ने खुलासा किया है कि ये कई चोरियों को अंजाम दे चुके हैं इस गिरोह में दमोह जिले के अलावा सागर छतरपुर और कटनी जिलों के चोर शामिल हैं, इनका टारगेट सिर्फ अनाज चोरी फिक्स है, पुलिस ने चोरों के कब्जे से 90 बोरी गेहूं और पिकअप वाहन जब्त किया है।

दरअसल 17-18 नवंबर की दरम्यानी रात बटियागढ़ थाने के तहत आने वाले चेनपुरा में एक स्वसहायता समूह की गोदाम से गेहूं चोरी की घटना सामने आई थी, स्व सहायता समूह संचालिका ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत की,  पुलिस ने चोरों की तलाश की तो इस वारदात को अंजाम देने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया गया इनकी गिरफ्तारी सागर और छतरपुर जिलों से हुई और जब पूछताछ की गई तो ये साधारण चोर नहीं थे बल्कि गिरोह बनाकर काम करने वाले चोर निकले।

गोदामों से गेहूं चोरी कर मंडियों में बेचता है गिरोह 

दोनों ने बताया कि उनके गिरोह में अलग अलग जिलों के सात चोर हैं और ये लोग अनाज चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है, इस गिरोह ने कई चोरी की घटनाओं को कबूल किया है, ये गिरोह अनाज गोदामों को निशाना बनाता है और बाकायदा गोदाम में गाड़ी लगाकर अनाज को भरता है और फिर उसे अलग अलग मंडियों में बेचता है।

90 बोरी गेहूं और पिकअप वाहन जब्त 

दो शातिर चोरों को पकड़ने के बाद अब पुलिस अनाज चोर गिरोह के बाकी के 5 और चोरों को दबोचने की कोशिश में जुटी है। गिरफ्तार चोरों के पास से  पुलिस ने 90 बोरी गेहूं के साथ पिकअप वाहन जब्त किया है। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि बाकी के पांच चोरों की गिरफ्तारी के बाद बड़ी तादात में चोरी किया हुआ गेहूं जब्त होगा ।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews