दमोह पुलिस की कार्रवाई, 2 दिन से लापता छात्राओं को किया बरामद, जांच जारी

इन लड़कियों को उत्तर प्रदेश के झांसी ले जाकर बेचने की योजना थी, लेकिन उन्हें जबलपुर ले जाते वक्त पुलिस ने बरामद कर लिया। हालांकि, देर रात तक छात्राओं से पूछताछ करने के बाद भी पुलिस ने अभी कुछ भी खुलासा नहीं किया है।
Damoh News

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में हाल ही में दो स्कूली छात्राओं के लापता होने का मामला सामने आया था, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। 25 अक्टूबर की रात को लापता हुई इन छात्राओं को पुलिस ने दो दिन बाद बरामद कर लिया है, लेकिन इस घटना ने किडनैपिंग और ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़े गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल, मामला 25 अक्टूबर का है। जब स्कूल से 2 लड़कियां घर नहीं लौटीं, तब उनके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने खुद जांच शुरू की और आसपास के जिलों में पुलिस को सक्रिय किया।

छात्राएं हुई बरामद

वहीं, मुखिबर तंत्र की सूचना पर दोनों लड़कियों को बीना से जबलपुर की ओर जा रही ट्रेन से सुरक्षित बरामद किया है। बरामद होने के बाद इन छात्राओं ने अपने परिजनों को जो जानकारी दी, उससे मामला बेहद पेंचीदा हो गया है। उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात लड़कों ने पहले से उन्हें स्कूल के समय में बाजार में मिलकर खाने का कुछ दिया और उसके बाद से वो इन लड़को के सम्पर्क में थी। 25 तारीख को उन्होंने लड़कियों को स्कूल से बाहर बुलाया और ट्रेन में ले गए। इस दौरान उन्हें ट्रेन में भी खाने की कुछ चीज दी गई, पैर में काला धागा बांधा गया और एक लड़की की मांग में सिंदूर भी भरा गया। इन लड़कियों को उत्तर प्रदेश के झांसी ले जाकर बेचने की योजना थी, लेकिन उन्हें जबलपुर ले जाते वक्त पुलिस ने बरामद कर लिया। हालांकि, देर रात तक छात्राओं से पूछताछ करने के बाद भी पुलिस ने अभी कुछ भी खुलासा नहीं किया है।

CSP ने दी ये जानकारी

सीएसपी अभिषेक तिवारी के मूताबिक, दोनों लापता छात्राओं को बरामद किया गया है। देर शाम से ही दोनों से पूछताछ चल रही है। साथ ही इनके गायब होने की वजह पता लगाने की कोशिश जारी है। इधर, लड़कियों के परिजनों की बातों का पुलिस की तरफ से किसी भी बात की पुष्टि नहीं की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही खुलासा करने की बात कही जा रही है। वहीं, परिजनों द्वारा दी जा रही जानकारी चिंता का विषय है, क्योंकि इस मामले में किडनैपिंग और ह्यूमन ट्रेफिकिंग जैसी बातें सामने आ रही है। यदि ऐसा है तो मामला सामान्य नहीं, बल्कि चिंता बढ़ाने वाला है।

[dgv_vimeo_video id=”1023836028″]

[dgv_vimeo_video id=”1023836258″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews