
Damoh News : मध्य प्रदेश की दमोह पुलिस ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस द्वारा छापेमार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर से 7 पेटी अवैध शराब जब्त की गई है। साथ ही तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, उसपर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर उससे पूछताछ की जा रही है। आइए जानते हैं विस्तार से…
हटा थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला हटा थाना क्षेत्र के कुलुआ कला गांव का है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि श्याम प्रसाद के घर में शराब का जखीरा रखा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने टीम का गठन कर छापेमार कार्रवाई की, जहां अवैध शराब का भंडारण पाया गया। इसकी कीमत हजारों में बताई जा रही है।
थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी
जब्त हुई शराब का इस्तेमाल चुनाव में हो सकता था, लेकिन उसके पहले ही पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए शराब बरामद कर लिया है। वहीं, जिले में और भी जगहों पर ऐसे भंडारण होने की खबरे सामने आ रही है। जिसे लेकर पुलिस द्वारा लगातार अभियान जारी हैं। मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नही जाएगा- मनीष कुमार, थाना प्रभारी, हटा, दमोह
[dgv_vimeo_video id=”929752934″]
निर्वाचन आयोग ने दिया निर्देश
बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा सभी गतिविधियों पर नजर रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद से पुलिस एक्शन मोड़ में है और शराब को लेकर सक्रिय हो चुकी है। इसके लिए आए दिन अवैध शराब पकड़ने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसमें उन्हें सफलता भी मिल रही है।
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

