ग्रीन से ऑरेंज जोन में पहुंचा दमोह, कोरोना का पहला पॉजिटिव मिला

ग्रीन से ऑरेंज जोन में पहुंचा दमोह, कोरोना का पहला पॉजिटिव मिला

दमोह। गणेश अग्रवाल। जिले की जनपद तेंदूखेड़ा के ग्राम सर्रा निवासी एक युवक पहला Covid-19 केस के रूप में सामने आया है। कलेक्टर तरुण राठी, पुलिस अधीक्षक हेमन्त चौहान और सीईओ जिला पंचायत डॉ गिरीश मिश्र के साथ मौके के लिये रवाना हो गये। दल मोके पर पहुँच रहा है। इस क्षेत्र को कैंटोनमेंट क्षेत्र घोषित करने की कार्रवाई की जा रही है।

कोविड-19 के मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में प्रवेश करने के साथ ही दमोह (Damoh) जिला लगातार ही ग्रीन जोन में शामिल रहा है। जिला प्रशासन की मुस्तैद व्यवस्था के चलते जिला ग्रीन जोन (Green Zone) में रहा। वही मजदूरों के अपने घर वापस आने के साथ ही यह ग्रीन जोन का तमगा ऑरेंज जोन (Orange Zone) में परिवर्तित हो गया। दरअसल जिले के तेंदूखेड़ा विकासखंड अंतर्गत आने वाले सर्रा ग्राम में महाराष्ट्र से अपने गांव लौटा युवक क्वॉरेंटाइन सेंटर में था। वही उसकी जांच के बाद वह पॉजिटिव निकला है।

जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ ममता तिमोरी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मरीज क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती था। जिसकी ट्रेवल हिस्ट्री महाराष्ट्र की है। महाराष्ट्र से आने के बाद उसे क्वॉरेंटाइन किया गया था। वही सैंपल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर भेजा गया था। जहां से यह पॉजिटिव मरीज होने की पुष्टि की गई है। जिला प्रशासन के साथ अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews