दमोह में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर में 7 की मौत, CM ने जताया शोक

कलेक्टर सुधीर कोचर के मूताबिक, मामले की जांच की जा रही है। जिसमें 7 मौतें हुई है, जबकि 3 घायल है। वहीं, एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि हादसा काफी भीषण था। फिलहाल, मामले की जांच-पड़ताल चल रही है।
Accident

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो में टक्कर हो गई, जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं। आनन-फानन में तीनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। जिन्हें जबलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

देहात थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला देहात थाने के समन्ना के पास हुआ। जब तेज रफ्तार ट्रक ऑटो पर चढ़ गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो में 10 लोगों के सवार होने की सूचना मिली है जो कि बांदकपुर दर्शन करने के लिए सवारियों को लेकर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे लोडर ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिस कारण ऑटो चकनाचूर हो गया। इस हादसे के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

कलेक्टर ने कही ये बात

कलेक्टर सुधीर कोचर के मूताबिक, मामले की जांच की जा रही है। जिसमें 7 मौतें हुई है, जबकि 3 घायल है। वहीं, एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि हादसा काफी भीषण था। फिलहाल, मामले की जांच-पड़ताल चल रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही दमोह सांसद राहुल लोधी भी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने हादसे पर दुख जाहिर करते हुऐ कहा कि वो सरकार और प्रशासन से सम्पर्क में हैं। पीड़ितों की हर सम्भव मदद की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”1012376323″]

[dgv_vimeo_video id=”1012376764″]

CM ने जताया शोक

वहीं, हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया। इस दौरान उन्होंने लिखा कि दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर हुए इस दर्दनाक हादसे की खबर बेहद दुखद है। इसमें कई अनमोल जानें गई हैं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं दिवंगत आत्माओं के परिवारों के साथ है। इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि राज्य सरकार की तरफ से मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया है।

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews