दमोह के रॉयल दमयंती होटल में बड़ा हादसा, गैस पाइप फटने से लगी आग, दो की मौत 1 घायल

दमोह के होटल रॉयल दमयंती पैलेस में समारोह के दौरान गैस पाइपलाइन फटने से आग लग गई, जिसमें कैटरिंग टीम के तीन कर्मचारी झुलस गए और एक की मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
Damoh News

दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में शनिवार को दो बड़ी घटनाएं हो गईं हैं एक तरफ जहां एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है तो वहीं दूसरी ओर शहर की सबसे बड़ी होटल रॉयल दमयंती पैलेस में बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें दो व्यक्तियों की मौत और एक के घायल होने की खबर है।

जानकारी अनुसार, शहर के जबलपुर नाका स्थित होटल रॉयल दमयंती में एक कार्यक्रम के दौरान गैस पाईप लाइन फट गई। ​गैस पाइप फटने से गैस का रिसाव होने लगा और एकदम से ब्लास्ट सा हुआ। जिसके बाद अचानक आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से कैटरिंग टीम के तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दो घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

समारोह के दौरान हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, होटल में एक निजी समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान खाना बनाने के लिए कैटरिंग की टीम को बाहर से बुलाया गया था। शनिवार दोपहर को खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। तभी अचानक से गैस पाइपलाइट फट गई और किचिन में आग लग गई। आयोजित समारोह में वहां करीब 100 से 150 लोग मौजूद थे।

बता दें कि हादसे के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई। होटल स्टाफ और पुलिस की मदद से झुलसे कर्मचारियों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद होटल स्टाफ द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पांडे, देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, एसडीएम सौरभ गंधर्व, तहसीलदार रॉबिन जैन समेत पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद अपर कलेक्टर ने मामले में संज्ञान लिया है। इसकी जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की है। अधिकारी ने तीन दिन में रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।

Dinesh Agrawal
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews