
Damoh News : मध्य प्रदेश में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सरकारी दफ्तरों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसका एक ताजा नजारा दमोह से सामने आया है, जहां आज सुबह SP आफिस में कुछ रोचक तश्वीरें देखने को मिली। जब जिले के एसपी के हांथों में झाड़ू थी, जो अपने दफ्तर को साफ कर रहे थे। इस दौरान दफ्तर में तैनात तमाम अफसर और कर्मचारियों ने एक समान होकर सफाई की।
CM के निर्देश का किया पालन
एसपी आफिस के तमाम चेंबर के साथ बाहरी परिसर में भी अधिकारियों और कर्मचरियों ने साफ-सफाई की। दरअसल, रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मुख्यमंत्री ने विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं और पुलिस इस निर्देश का पालन कर रही है। एसपी सुनील तिवारी के मूताबिक, अभियान के तहत जिलेभर के थानों में सफाई अभियान चल रहा है और रिकॉर्ड भी दुरुस्त किया जा रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”903956414″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

