
दमोह, आशीष कुमार जैन। दमोह (damoh) जिले के मडियादो थाना अंतर्गत रहने वाले दो युवकों को उनके ही समाज के लोगों ने समाज से बहिष्कृत करने की धमकी दे रहे हैं दरअसल इन युवाओं के द्वारा करीब 7 साल पहले अंतरजातीय विवाह किया गया था अंतरजातीय विवाह करने के बाद इन के परिवार पर दबाव बनाया गया और दबाव बनाए जाने के बाद पीड़ित लोगों के द्वारा परिजनों की सहमति से समाज में शामिल करने के लिए भागवत कथा एवं भंडारे का आयोजन किया गया था।
[dgv_vimeo_video id=”675938163″]
यह भी पढ़े… LOCK-UPP का पोस्टर हुआ रिलीज , सामने आया कंगना का फायर लुक
[dgv_vimeo_video id=”675939596″]
वही अंतरजातीय विवाह करने वाले युवक और युवती दिल्ली हरियाणा में काम करने चले गए लेकिन जब यह लोग एक बार फिर वापस लौटे तो फिर से समाज के लोगों द्वारा इन्हें ₹200000 देने तथा 5000 लोगों का भोजन कराने का दबाव बनाया जा रहा है पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे राजेश प्रजापति ने बताया कि उसने विवाह अठया समाज की युवती से किया था जिसके बाद से लेकर अब तक उन्हें प्रजापति समाज के रिश्तेदारों और लोगों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है इन लोगों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है तो वहीं पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच करके कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”675938382″]
