मार्च के महीने में आसमान पर छाया कोहरा, किसान हो सकते हैं परेशान

मार्च के महीने में आसमान पर छाया कोहरा, किसान हो सकते हैं परेशान

दमोह।गणेश अग्रवाल।
संभवत ऐसा पहली बार हुआ होगा जब मार्च के महीने में लोगों को दमोह के आसमान पर कोहरे का नजारा देखने को मिला हो। बारिश तो कई महीनों में हो जाती है. लेकिन कोहरे का नजारा देखना निश्चित ही अनोखा कहा जा सकता है. बुजुर्ग भी बताते हैं कि उन्होंने जीवन में पहली बार मार्च के महीने में दमोह में इस तरह का कोहरा देखा है।

14 मार्च की सुबह जब लोग घर से बाहर निकले तो लोगों को कोहरा नजर आया. रंग पंचमी के अवसर पर सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली और आसमान पर घने कोहरे के साथ लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. खेती किसानी की बात करें तो खेतों में सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को होगी. किसान मानते हैं कि इस तरह का कोहरा उन्होंने जीवन में पहली बार देखा है और इस कोहरे के कारण फसलों को ज्यादा नुकसान हो सकता है. बारिश तो नहीं हुई है जिले में लेकिन यदि कोहरे के बाद बारिश होती है तो फसल खराब हो सकती हैं. ऐसे में जहां किसान चिंतित हैं वही आम लोग भी तेजी से बदल रहे इस मौसम के कारण चिंतित हैं. क्योंकि लोगों को मौसम की मार से बीमारियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews