दमोह को मिलेंगी कई सौगातें, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने की घोषणा

दमोह को मिलेंगी कई सौगातें, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने की घोषणा

दमोह/गणेश अग्रवाल

केंद्रीय मंत्री पहलाद सिंह पटेल के द्वारा अपने विभाग के माध्यम से दमोह को आगामी दिनों में अनेक सौगात से नवाजा जाएगा। इसी कड़ी में अगले महीने से दमोह जिले के एक चौराहे पर तीन प्रतिमाओं की स्थापना होगी जिसका शुभारंभ 2 महीने बाद किया जाएगा।

भारत सरकार के पर्यटन और संस्कृति मंत्री द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर महान पुरुषों की प्रतिमाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बात करत हुए दी। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को आजादी के योद्धा यशवंत सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण यशवंत चौक पर किया जाएगा। इसके साथ ही 25 सितंबर को मंत्रालय के एक विभाग के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, राम मनोहर लोहिया और पंडित दीनदयाल की प्रतिमा की स्थापना होगी। यह तीनों प्रतिमाएं तांबे की होंग और इन तीनों प्रतिमाओं की स्थापना संभवतया बेलाताल के चौराहे पर की जाएगी। कुल मिलाकर आगामी दिनों में दमोह को सुंदर बनाने के लिए और यहां के स्वरूप को बदलने के लिए केंद्रीय मंत्री द्वारा कई प्रयास किए जाएंगे। वहीं बेलाताल पर सामुदायिक भवन के साथ रंगमंच एवं साहित्यकारों के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए भी भूमि पूजन कार्यक्रम होंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews