दमोह में चार दिन से लापता युवक का मिला शव, परिजनों ने विरोध में किया हाईवे जाम

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दमोह-जबलपुर हाईवे को जाम कर दिया जो करीब 2 घंटे बाद पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद आखिरकार ये जाम खोला गया है।
damoh news

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां अभाना के पास गुहंची नाले में बुधवार को एक युवक का शव मिलने के बाद हंगामा मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दमोह-जबलपुर हाईवे को जाम कर दिया जो करीब 2 घंटे बाद पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद आखिरकार ये जाम खोला गया है।

दरअसल चार दिन पहले अभाना का रहने वाला युवक वीरेंद्र सिंह देवी विसर्जन के लिए गया था और तब से लापता था, परिजनों ने नोहटा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पुलिस तलाश में जुटी थी। आज युवक का शव अभाना के पास एक नाले में मिला जिसके बाद सनसनी फैल गई।

[dgv_vimeo_video id=”1020257892″]

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

मृतक के परिजन हत्या किये जाने का आरोप लगा रहे हैं और इस बात को लेकर उन्होंने सड़क पर जाम लगाया। जिला मुख्यालय से प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगो को समझाइश दी जिसके बाद हंगामा शांत हुआ है। एडिशनल एसपी के मुताबिक मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1020254735″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews