कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, 4 गिरफ्तार

कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, 4 गिरफ्तार

दमोह, गणेश अग्रवाल| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के दमोह (Damoh) में रविवार को कांग्रेस (Congress) के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय चौरसिया (Sanjay Chaurasia) के ऊपर हमला हुआ | हमले में घायल चौरसिया को जिला अस्पताल (District Hospital) में भर्ती कराया गया है। इस हमले का आरोप एक वर्ग विशेष के 20 से 25 लोगों पर है।

जानकारी के मुताबि, बताया जा रहा है कि विवाद एक मामूली एक्सीडेंट का बाद हुआ । रविवार दोपहर को संजय चौरसिया अपने कुछ साथियों के साथ शहर के विन्ध्वासिनी मंदिर में दर्शन करने गए थे । दर्शन के बाद वो बाहर निकले और अपनी कार में सवार हो रहे थे इसी बीच एक युवक बाइक से पीछे से टकरा गया। मामूली कहासुनी के बाद बाइक सवार युवक चला गया लेकिन कुछ ही मिनिटों में वहां एक वर्ग के 20 से 25 लोग जमा हो गए और चौरसिया के साथ मारपीट की गई।

इस हमले में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय चौरसिया को सिर में गंभीर चोट साथ कई जख्म बने हैं। उन्हें दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले कि खबर के बाद जिला अस्पताल पहुंचे समर्थकों और कांग्रेस नेताओं ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की | वहीं कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए हमले के आरोपियों में से चार लोगों को हिरासत में ले लिया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews