
Damoh News : मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका लगातार ही नियमितीकरण और वेतनमान की मांग को लेकर के आंदोलन की राह पर है। ऐसे में जब चुनाव सिर पर है तो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन तेज हो गया है। दमोह जिला मुख्यालय पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है तो वहीं विपक्ष को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का यह प्रदर्शन रास आ गया।
[dgv_vimeo_video id=”811704065″]
[dgv_vimeo_video id=”811704149″]
कांग्रेस विधायक का मिला आश्वासन
दरअसल, इस आंदोलन को कांग्रेस के विधायक अजय टंडन का समर्थन मिल गया है। आंदोलन के दौरान धरना स्थल पर पहुंच गए। कांग्रेस विधायक ने यहां तक कहा कि वे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांगों का समर्थन किया और उनकी मांगों को आगे तक ले जाने का आश्वासन भी दिया।
[dgv_vimeo_video id=”811704208″]
[dgv_vimeo_video id=”811703383″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

