Dewas : उदयनगर में दलित समुदाय ने मुस्लिम पक्ष पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

Dewas : उदयनगर में दलित समुदाय ने मुस्लिम पक्ष पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

देवास/बागली,सोमेश उपाध्याय। पिछले दिनों उदयनगर (udayanagar) में मुस्लिम युवक द्वारा दलित समाज की लड़की को अगवा करने के मामले ने पकड़े तूल के बाद सोमवार को दलित समुदाय भी सड़क पर उतरा। दलित समाज के लोगों ने एसडीएम कार्यालय पर एकत्रित होकर एसडीएम एसआर सौलंकी को ज्ञापन देकर आरोपी पक्ष के विरुद्ध कठोर कार्यवाही व गिरफ्तारी की माँग को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि मुस्लिम युवक फरजान पिता सज्जुद्दीन निवासी उदयनगर द्वारा दलित बालिका के जबरदस्ती अपहरण करने के बाद से पूरा समाज बुरी तरह से डरा हुआ है। और घर के बाहर निकलने में भी संकोच कर रहा है क्योंकि आरोपी फरजान का परिवार बहुत बड़ा है, और हमे कार्यवाही करने पर धमकी भी मिल रही है। साथ ही आरोपीपक्ष जानबुझकर फरियादी को विरूद्ध भी रिपोर्ट लिखाने हेतु प्रयासरत है ,साथ ही पीड़ित पक्ष पर राजीनामें का दबाव भी बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़े…Explainer : ‘लिव इन और समलैंगिक संबंध भी परिवार’ SC के फैसले के मायने, कानूनी और सामाजिक पक्ष

उन्होंने बताया कि आरोपी व उसके अन्य साथी उदयनगर शासकीय कन्या छात्रावास के आसपास भी विगत दिनों से चक्कर लगा रहे थे व आदिवासी महिला कन्या छात्रावास की छात्राओं को भी परेशान कर रहे थे एवं शासकीय भवन की छत पर चढ़ जाते थे इस को लेकर भृत्य से भी उनका विवाद हुआ था।वही समाजजनों ने सामूहिक रूप से बताया की प्रतिदिन आरोपी मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा हरिजन व दलितों पर आए दिन अत्याचार किया जा रहा है, इसी वजह से समाज की बहन-बेटियों का रोड पर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

यह भी पढ़े…हरतालिका तीज पर चेहरे पर आएगा दुल्हन जैसा निखार, अजमाएं ये टिप्स

समाज के लोगों ने बताया कि यदि आरोपी व उनके साथियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही नही होती है तो पीड़ित परिवार को मजबूरन ग्राम से पलायन करना पड़ सकता है।ज्ञापन के दौरान पीड़ित परिवार के सदस्यों सहित अमित धूलिए,महेश धोलपूरे,मुकेश वास्केल,गजानन्द राव,आदित्य चौहान, मिथुन,रितिक, दिलीप सिंह,नाना राव,संतोष कोली,आयुष आदि सहित बड़ी संख्या में दलित समुदाय के युवक मौजूद थे।

[dgv_vimeo_video id=”744165122″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews