दिव्यांग व्यक्ति ने आने-जाने के लिए राष्ट्रपति से मांगा हेलीकॉप्टर, अनशन पर बैठने की चेतावनी

दिव्यांग व्यक्ति ने आने-जाने के लिए राष्ट्रपति से मांगा हेलीकॉप्टर, अनशन पर बैठने की चेतावनी

दमोह, डेस्क रिपोर्ट। कच्ची सड़क और कीचड़ से एक व्यक्ति इतना परेशान हो गया कि उसने राष्ट्रपति से हेलीकॉप्टर की मांग कर डाली है। दरअसल राजबहादुर लोधी दिव्यांग हैं और उनके घर जाने वाली सड़क उनकी राह की सबसे बड़ी बाधा बन गई है। ऐसे में हालात सुधरते न देख राजबहादुर लोधी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Presidend Ram Nath Kovind)  के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि उनके घर तक जाने वाली सड़क को पक्का कर दिया जाए और यदि ऐसा नहीं होता है तो उन्हें आवागमन के लिए एक हेलीकॉप्टर (helicopter) दिया जाए।

ये भी पढ़िये- Mandsaur- महिला ने राष्ट्रपति से की हेलीकॉप्टर की मांग, कहा- लोन और लायसेंस दोनों दें

राजबहादुर लोधी ने जबेरा तहसीलदार को ज्ञापन देकर राष्ट्रपति के नाम ये मांग रखी है। इतना ही नहीं, उन्होने चेतावनी भी दी कि यदि जल्द ही उनके घर तक जाने वाली सड़क को ठीक करने का काम शुरु नहीं होता है तो वो 7 मार्च को सिंग्रामपुर आ रहे राष्ट्रपति से मिलेंगे, ज्ञापन देंगे और फिर अनशन पर भी बैठ जाएंगे। राजबहादुर का कहना है कि कच्चे और कीचड़ वाले रास्ते में उसकी ट्रायसाइकिल फंस जाती है और उसे आने जाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनके द्वारा तहसीलदार को दिए गए ज्ञापन की जानकारी जब जनपद सीईओ के पास पहुंची तो उन्होने तहसीलदार को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद तहसीलदार ने दिव्यांग व्यक्ति को नोटिस जारी कर उसके द्वारा किए गए अतिक्रमण पर जवाब मांगा। गुरूवार को तहसील कोर्ट में पहुंचे राजबहादुर ने अपने द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की बात कही। इसी के साथ उसने अधिकारियों से अपने परेशानी हल करने का निवेदन भी किया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews