Damoh में प्राचीन मूर्तियों के तोड़े जाने से इलाके में मचा हड़कंप, हिन्दू संगठनों ने की आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी की मांग

प्रतिमाओं के खंडित होने का मामला अभी चल ही रहा था कि गांव से बाहर बने एक श्मशान घाट से अजीब तश्वीर सामने आई। इस मरघट में जिस स्थान पर चिता बनाकर मृतकों को जलाया जाता है उस जगह पर गड्ढा खोद दिया गया था।
damoh

Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जिले के तेंदूखेड़ा में प्राचीन मूर्तियों को तोड़े जाने के बाद इलाके में तनाव फैला हुआ है। मूर्तियों के तोड़े जाने से हिन्दू संगठनों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। दरअसल, जो मूर्तियां तोड़ी गई हैं वो हजारो साल पुरानी पुरातात्विक महत्व की मूर्तियां थी। वहीं इसी इलाके में एक श्मशान घाट यानी मरघट में एक गड्ढा भी किया गया है जिसे लेकर भी इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

ये दोनों घटनाएं जो हुई हैं वो इलाका प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी का विधानसभा क्षेत्र हैं। दरअसल, तेंदूखेड़ा ब्लॉक के नरगवा गांव में स्थित प्राचीन देवी मंदिर खेर माई में दशकों से स्थापित देवी प्रतिमाओं को लोगों ने देखा तो वो टूटी पड़ी हुई थी। देखने में साफ लग रहा था कि इन्हें रात में तोड़ा गया है, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने इसकी खबर गांव वालों से की तो लोगों का हुजूम जमा हो गया। वहीं जब पुलिस को इस मामले में सूचना दी गई तो पुलिस ने इस मोर्चा को संभाला।

हिन्दू संगठनों में दिखी खासा नाराजगी

प्रतिमाओं के खंडित होने का मामला अभी चल ही रहा था कि गांव से बाहर बने एक श्मशान घाट से अजीब तश्वीर सामने आई। इस मरघट में जिस स्थान पर चिता बनाकर मृतकों को जलाया जाता है उस जगह पर गड्ढा खोद दिया गया था। वहीं इन दोनों मामले के सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों खासा नाराजगी देखने को मिली और गांव वालों के साथ संगठन के लोगों ने तेंदूखेड़ा पुलिस थाने में डेरा डाल लिया और जमकर बबाल काटा।

आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग

इस मामले को लेकर तेंदूखेड़ा के एसडीओपी देवी सिंह ने मोर्चा को संभालकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हिन्दू संगठन के लोगों के मुताबिक ये मामूली बात नहीं है बल्कि जानबूझकर ये कृत्य किया गया है। इसके अलावा हिंदू संगठनों ने मामले में जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। वहीं एसडीओपी देवी सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्दी ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

[dgv_vimeo_video id=”937683691″]

[dgv_vimeo_video id=”937684180″]

[dgv_vimeo_video id=”937684787″]

[dgv_vimeo_video id=”937686353″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews