माउजर लेकर आतंक फैलाते युवक का वीडियो वायरल, लोगों में दहशत

माउजर लेकर आतंक फैलाते युवक का वीडियो वायरल, लोगों में दहशत

दमोह।

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र  में एक युवक द्वारा खुलेआम माऊजर लहराकर आतंक फैलाने का वीडियो वायरल हुआ है।ये वीडियो बाँसाकला गॉंव के ही युवक जगदीश यादव का है जो हाथ मे माऊजर लहराकर खुलेआम खाली देते हुए नजर आ रहा है और लोगो से वीडियो बनाने की बात करता हुआ दिखाई दे रहा है।

जब इसकी जानकारी पथरिया पुलिस दी गई तो उन्होंने कोई कार्यवाही नही की ।जिसके बाद किराना दुकान व्यापारी हरिशंकर राठौर  एसपी ऑफिस पहुँचा और संबंधित घटना के बारे में जानकारी दी। बताया कि .ये युवक आये दिन ऐसी घटनाओं को अंजाम देता रहता हैं लेकिन पथरिया पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नही की जाती जिसके बाद sp विवेक सिंह तत्काल कार्यवाही करते हुए युवक को जेल भेज दिया गया, बताया जाता हैं कि युवक जगदीश यादव रक्षा समिति का सदस्य भी हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews