
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में लगातार कई दिनों से भारी वर्षा हो रही है। जिस कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। कई गांव ऐसे हैं जिनका जिला मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है। नदी, नाले उफान पर है। जलभराव के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। वहीं, बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है। इससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जलाशय के रिसाव से बढ़ा खतरा
वहीं, तेंदूखेड़ा ब्लॉक के धनगर जलाशय में लगातार लीकेज की समस्या सामने आ रही है। इससे आसपास के दर्जन भर से अधिक गांव के लोग डरे और सहमे हुए हैं। तीन दिनों से लगातार जलाशय से पानी का रिसाव हो रहा है। जिस कारण यह पूरी तरीके से भर चुका है। इसलिए अब इसके फटने की आशंका और अधिक बढ़ गई है। यदि जलाशय फट जाता है, तो बाढ़ की स्थिति और विकराल हो सकती है और इससे कई गांव में सैलाब भी आ सकता है।
ग्रामीणों में दहशत
इधर, प्रशासन ने लीकेज को ठीक करने की कोशिश की है और यह दावा भी किया है कि फिलहाल इससे कोई बड़ा खतरा नहीं है। हालांकि, एतिहात के तौर पर सभी प्रभावित गांवों को सतर्क किया गया है। साथ ही, लोगों से जलाशय की पास न जाने की अपील भी की गई है। वहीं, ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर काफी ज्यादा चिंतित है।
[dgv_vimeo_video id=”1009143555″]
[dgv_vimeo_video id=”1009144461″]
[dgv_vimeo_video id=”1009145278″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

