अव्यवस्थाओं से टूटा किसानों का धैर्य, पुलिस की मौजूदगी में लूटी खाद की बोरियां, प्रशासन ने की ये अपील

राज्य शासन ने जिला कलेक्टर्स को खाद वितरण व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने और किसानों को कोई परेशानी नहीं होने के निर्देश दिए हैं लेकिन दमोह में सरकार के इन दोनों ही निर्देशों की धज्जियाँ उड़ती दिखाई दे रहे हैं।
Damoh fertilizer loot

मध्य प्रदेश के दमोह से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने खाद वितरण के दावों की पोल खोलकर रख दी है,  यहाँ खाद वितरण केंद्र पर सुबह 5 बजे से बैठे हजारों किसानों का जब धैर्य टूट गया तो उन्होंने पहले खाद देने का अनुरोध किया, उनकी किसी ने नहीं सुनी तो हंगामा कर दिया फिर जैसे ही खाद से भरे ट्रक को अनलोड करने की प्रक्रिया शुरू हुई खाद की बोरियां लूट ली, हालांकि पुलिस और केंद्र के स्टाफ ने उनसे बोरियां छीन ली, लेकिन किसानों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

दमोह के तेंदूखेड़ा में एक बार किसान फिर आंदोलित है और अबकी बार किसानों ने खाद वितरण केंद्र पर खाद लेकर आये ट्रक से खाद की बोरिया लूट ली और पुलिस से बहसबाजी के साथ फिर हंगामा कर रहे हैं। दरअसल बीते दिनों खाद और युरिया न मिलने की वजह से पांच घण्टे तक स्टेट हाइवे को जाम रखने के बाद प्रदेश सरकार ने मामले को संज्ञान में लिया था।

क्षेत्रीय विधायक और सूबे के संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र लोधी की पहल पर तेंदूखेड़ा के किसानों को खाद मुहैया कराए जाने की बात कही गई थी। कलेक्टर ने तीन दिनों 7, 8 और 11 अगस्त को क्रमशः आठ-आठ और छह सौ किसानों को एक बही पर दो बोरी खाद यूरीया देने की बात कही थी, ये खाद वितरण टोकन के आधार पर होना था लेंकिन व्यवस्था फिर भी नही बन पाई और आज फिर किसानों ने हंगामा कर दिया।

ट्रक से खाद की बोरियां लूट कर ले गए किसान 

आज जैसे ही खाद गोदाम डबल लॉक में खाद से भरा ट्रक पहुंचा किसानों ने उस पर धावा बोल दिया और किसान खाद की बोरिया लूट ले गए। फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है लेकिन किसानों की बढ़ती संख्या और नाराजगी के बाद हालात खराब नजर आ रहे हैं।

किसानों ने टोकन वितरण में लगे धांधली के आरोप 

किसानों का कहना है कि कोई सुबह 5 बजे का लगा तो कोई उसके बाद लेकिन फिर भी टोकन नहीं दिए, एक किसान ने कहा कि वो लाइन में लगा था उसके पहले तीन लोग था उन्हें टोकन दिए जिसका नंबर 1905 था और फिर बंद कर दिए जब पूछा तो कहा कि 3 हजार टोकन थे सब बाँट दिए, उसने कहा कि यहाँ हजारों किसान लाइन में है जब मेरे सामने 1905 नंबर का टोकन दिया तो बाकी कहाँ गए?

कलेक्टर ने किसानों से धैर्य रखने की अपील की 

जिले के कलेक्टर सुधीर कोचर के मुताबिक करीब आठ से नौ हजार किसान यहां आ गए है जबकि तीन हजार किसानों को देने लायक खाद है लेकिन किसानों को चिंता करने की जरूरत नही है किसान धैर्य बनाये सबको खाद मिलेगा। उन्होंने कहा जिनको टोकन नहीं मिला है उन्हें तहसील भेजा है वहां टोकन मिलेगा और फिर खाद मिलेगा।

[dgv_vimeo_video id=”1108977210″]

[dgv_vimeo_video id=”1108977639″]

[dgv_vimeo_video id=”1108977346″]

[dgv_vimeo_video id=”1108977437″]

[dgv_vimeo_video id=”1108977691″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews