
Damoh News : दुनियाभर में आज ईदुल अज़हा का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज दमोह जिले में भी ईदुल अज़हा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद की नमाज़ शहर के फुटेरा तालाब के पास स्थित ईदगाह मस्ज़िद में अदा की गई। जिसे जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफ़िज़ मुनव्वर रज़ा साहब ने पढ़ाई और मुल्क में अमन चैन की सामुहिक दुआ की गई।
[dgv_vimeo_video id=”840733434″]
ईदगाह मस्जिद में नमाज़ की अदा
लगातार हो रही बारिश के बावजूद लोगों ने ईदगाह मस्जिद पहुंचकर नमाज़ अदा की। जिसके बाद नमाज़ के सभी मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर ईदगाह शहर कमेटी के अध्यक्ष ने जिले वासियों को ईद की मुबारकबाद दी।
[dgv_vimeo_video id=”840729998″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

