
दमोह,आशीष कुमार जैन। दमोह (damoh) में मंगलवार की देर शाम आग ने जमकर कोहराम मचाया और इस कोहराम में एक घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया, गनीमत ये रही कि इस आगजनी में घर मे मौजूद लोग बाल बाल बच गए।
[dgv_vimeo_video id=”717998687″]
आपको बता दें कि यह हादसा दमोह के गार्ड लाईन इलाके में हुआ जहां महेंद्र रजक के मकान में अचानक लोगों ने आग की लपटें उठती देखी तो हल्ला शुरू कर दिया। घर के नीचे के इलाके में ये आग लगी जबकि घर के सदस्य दूसरी मंजिल पर थे। कालोनी के लोगों के चिल्लाने के बाद रजक परिवार के लोग बाहर आये और लोगों ने दमकल और पुलिस को खबर दी।
[dgv_vimeo_video id=”718000870″]
दमकल की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन इस हादसे में रजक परिवार की पूरी गृहस्थी खाक हो गई। इस आगजनी की वारदात में लाखों के नुकसान का अनुमान है।
[dgv_vimeo_video id=”718001052″]
