महिला के पेट से निकला पाँच किलो का ट्यूमर, हुआ सफल ऑपरेशन

महिला के पेट से निकला पाँच किलो का ट्यूमर,  हुआ सफल ऑपरेशन

 DAMOH NEWS : दमोह में एक महिला के पेट से 5 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला गया बताया जा रहा है महिला पिछले आठ वर्षों से पेट दर्द की पीड़ा से परेशन थी जिसे दमोह के मिशन अस्पताल में डॉक्टरों ने सफलता पूर्वक निकाला है।

8 साल से थी महिला परेशान 

जिले के ग्राम चिरई निवासी पचास वर्षीय ममता गौड़ बीते 8 वर्षो से पेट में ट्यूमर की वज़ह से परेशान थी मेहनत मजदूरी करने वाले कमल गौड़ पत्नी ममता गौड़ को लेकर काफी परेशान था महिला की पीड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ती गई यहाँ वहाँ दिखाया कहीं आराम नहीं मिला और आर्थिक स्थिति भी ज्यादा अच्छी नहीं थी। इस तरह 8 वर्ष बीत गए और इस बीच पेट की तकलीफ़ ने एक बड़े ट्यूमर का रूप ले लिया जिसका ऑपरेशन समाज सेवी डॉ अजय लाल द्वारा संचालित मिशन अस्पताल में उनके सहयोग से सम्पन्न हो सका। दिन रात पीड़ा के दौर से गुजर रही महिला ने राहत की सांस ली। पति कमल गौंड की माने तो उसकी  पत्नी जो आठ वर्षों से पेट की पीड़ा से परेशान थी उसे इस पीड़ा से छुटकारा मिल गया और मेरी पत्नी की जान बच गई। यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक मिशन अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ ए के तिवारी और उनकी टीम द्वारा किया गया। अस्पताल संचालक समाज सेवी डायरेक्टर डॉ अजय लाल का साफ कहना है कोई भी इस तरह के मरीज जो आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं उन्हें प्रमुखता देकर ऐसे लोगों की मदद करते हुए इलाज करना है।

दमोह से गणेश अग्रवाल की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews