
BHOPAL POLICE ARREST
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कोतवाली पुलिस थाने में बीते 3 फरवरी की रात एक वर्ग विशेष द्वारा किये गए हंगामे और उपद्रव के चार और आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि कल पुलिस ने मामले के तीन मुख्य आरोपियों को पकड़ा था जिन्हें पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था और अब आज चार और आरोपियों की गिरफ्तारी की है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में 40 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है और अब तक इस मामले में 7 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है। आज पकड़े गए चारो आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि थाने के अंदर भड़काऊ भाषण और आपत्तिजनक नारेबाजी करने वाले मुख्य आरोपी अकरम राइन की कल गिरफ्तारी हुई थी जिसे जेल भेजा गया है उस पर देर रात एनएसए के तहत भी कार्यवाही की गई है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”910412770″]
