दमोह में चार नए कोरोना पॉजिटिव केस,अन्य शहरों से लौटे हैं चारों मरीज

दमोह में चार नए कोरोना पॉजिटिव केस,अन्य शहरों से लौटे हैं चारों मरीज

दमोह/गणेश अग्रवाल

दमोह जिले में 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। बाहर के शहरों से आए चारों नए लोग दमोह के निवासी हैं और कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद तत्काल ही अधिकारियों की टीम केयर सेंटर की ओर रवाना हो गई। 4 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि दमोह कलेक्टर ने की है।

लगातार ग्रीन जोन में रहे दमोह में एक-एक दिन के अंतर से नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं। दमोह में अब कोरोना मरीजों की संख्या 6 हो गई है जिनमें से 5 मरीज दमोह निवासी है तो एक मरीज रीवा सतना का बताया जा रहा है। दमोह में मंगलवार को चार नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं जो इंदौर, जयपुर, गुड़गांव और दिल्ली से वापस दमोह लौटे हैं। दमोह कलेक्टर तरुण राठी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी के जांच सेंपल भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद 4 नए मरीज मिले हैं। यह चारों लोग जो केयर सेंटर में भर्ती है अब उनसे ट्रैवलिंग हिस्ट्री की पुख्ता जानकारी ली जाएगी, उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। वही संभावना है कि सभी चारों पॉजिटिव मरीजों को दमोह जिला मुख्यालय पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। कुल मिलाकर दमोह के पांच और बाहर शहर की निवासी एक महिला मरीज को मिलाकर दमोह में अब तक 6 मरीज हो गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews