
Damoh News : दमोह शहर के तालाबों की सुंदरता, स्वच्छता को बनाए रखने के लिए प्रशासन और स्थानीय संस्थाओं ने तालाबों की सफाई के साथ-साथ पर्यावरण-संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। बता दें कि आज साप्ताहिक श्रमदान कार्यक्रम के तहत बेलाताल की सफाई की गई। साथ ही एक बड़ा निर्णय भी लिया गया है।
कुंड में होगा विसर्जन
इस निर्णय के तहत, इस बार गणेश प्रतिमाओं के साथ पूजन-सामग्री का विसर्जन शहर के तालाबों में अलग से बनाए गए कुंडों में किया जाएगा। श्रमदान के दौरान अलग-अलग संस्थाओं के लोगों ने इस पर सहमति जताई और कलेक्टर सुधीर कोचर ने बताया कि परम्परागत रूप से शहर के जिन तालाबों में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होता है। वहां प्रशासन अलग से कुंड बना रहा है और लोगों से कहा जा रहा है कि प्रतिमाओं का विसर्जन यही करें। कलेक्टर के मूताबिक, लोगों ने बड़ी मेहनत के साथ तालाब साफ किए हैं और फिर उनमें प्रदूषण न हो इसका ख्याल सब रखें।
[dgv_vimeo_video id=”1007344606″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

