Ganga Jamna School : बुलडोजर लेकर पहुंचा प्रशासन विरोध के चलते बैरंग लौटा, ये थी वजह

Ganga Jamna School : बुलडोजर लेकर पहुंचा प्रशासन विरोध के चलते बैरंग लौटा, ये थी वजह

Ganga Jamna School Damoh : इस्लामिक शिक्षा और धर्मांतरण जैसे गंभीर आरोपों से घिरे दमोह के गंगा जमना स्कूल को नोटिस देने के बाद नगर पालिका का अमला आज बुलडोजर लेकर पहुँच गया , बुलडोजर की सूचना पर स्कूल संचालकों के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौके पर आये और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया और फिर लोगों के विरोध के चलते उसे वहां से बैरंग लौटना पड़ा।

दर असल दमोह नगर पालिका ने गंगा जमना स्कूल के नाम एक नोटिस जारी किया है जिसमें स्कूल परिसर में बिना अनुमति के निर्माण कार्य किये जाने का हवाला दिया गया है और ताकीद किया गया है कि तीन दिन के अंदर इस नोटिस का जवाब दिया जाए अन्यथा नगर पालिका इस निर्माण कार्य को धराशाई कर देगी।

गौरतलब है कि ये नोटिस रविवार 11 जून को जारी हुआ है और जवाब देने के लिए इसमें 3 दिन का समय दिया गया है लेकिन नगर पालिका सीएमओ अमला और बुलडोजर लेकर आज नोटिस की समय सीमा समाप्त होने से पहले ही पहुँच गए, स्कूल संचालकों के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया।

उन्होंने सीएमओ से कहा कि आपने तीन दिन का समय दिया है, हम जवाब तैयार कर रहे हैं यदि निर्माण अवैध हो तो आप तोड़ दीजिये लेकिन समय सीमा के पहले और हमारा जवाब सुने बिना कार्यवाही करना गलत है, स्कूल संचालकों के विरोध के चलते नगर पालिका का अमला बैरंग वापस लौट गया लेकिन जाते जाते चेतावनी दे गया कि कल तक संतोषजनक जवाब नहीं आया तो एक्शन होगा ।

[dgv_vimeo_video id=”835712847″]

[dgv_vimeo_video id=”835712950″]

[dgv_vimeo_video id=”835713060″]

[dgv_vimeo_video id=”835713183″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews