
Damoh Fire Accident : दमोह से बड़ी खबर सामने आई है, जहां देर रात एक मकान में भीषण आग लगने से पूरा मकान जलकर खाक हो गया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल, किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं मिली है। आइए विस्तार से जानें…
[dgv_vimeo_video id=”837107499″]
इमलाई गाँव का मामला
दरअसल, मामला देहात थाने के मुहारी इमलाई गाँव का है। यहां रहने वाले नीरज पटेल के घर रात में महिला खाना पका रही थी कि अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिसके बाद घर में मौजूद लोग बाहर निकल आए और कुछ ही मिनटों में तेज विस्फोट हुआ। जिससे नीरज का कच्चा मकान जलने लगा। इस दौरान पूरी गृहस्थी के साथ घर मे रखे पचास से साठ हजार रुपये भी जल गए हैं।
[dgv_vimeo_video id=”837107366″]
[dgv_vimeo_video id=”837107426″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

