राजस्व अमले की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण से 18 एकड़ भूमि मुक्त कराई

राजस्व अमले की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण से 18 एकड़ भूमि मुक्त कराई

दमोह, गणेश अग्रवाल। जबेरा विधानसभा अंतर्गत आने वाले करीबी ग्राम मुंडेरी में गौशाला का निर्माण किया गया था। साथ ही इस गौशाला के लिए भूमि का आवंटन भी हुआ था। लेकिन यह भूमि अतिक्रमण की चपेट में थी और गौशाला में गायों की संख्या बढ़ने के कारण परेशानियां बढ़ गई थी। ऐसे हालात में प्रशासनिक अमले द्वारा इस भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

इस 18 एकड़ भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराए जाने के बाद इसका स्वामित्व ग्राम पंचायत को सौंपा गया है। साथ ही यहां पर गौशाला के लिए आवश्यक निर्माण के निर्देश भी दिए गए। वहीं एक मार्केट बनाने के लिए के लिए भूमि का आवंटन भी किया गया। मालूम हो कि लगातार ही राजस्व भूमियों पर कब्जे के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे हालात में यदि प्रशासन अमले द्वारा इस तरह की कार्रवाई की जाती रही तो निश्चित ही अनेक शासकीय भूमि शासन की योजनाओं के काम आएंगी, वहीं आम जनता के हित में भी काम किए जा सकेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews