जीएसटी की टीम ने कृषि यंत्रों को पकड़कर कोतवाली में रखवाया, कागज न मिलने पर हुई कार्रवाई

जीएसटी की टीम ने कृषि यंत्रों को पकड़कर कोतवाली में रखवाया, कागज न मिलने पर हुई कार्रवाई

दमोह, गणेश अग्रवाल। जीएसटी की टीम द्वारा दमोह जिला मुख्यालय पर की गई कार्रवाई के बाद हड़कंप के हालात हैं। जीएसटी टीम द्वारा खुरई से दमोह के ग्रामीण अंचलों में जा रहे कृषि यंत्रों की जानकारी मांगे जाने पर सही कागज नहीं मिलने के चलते उन्हें पकड़कर कोतवाली में रखवाया गया है।

जीएसटी अधिकारी ने बताया कि यह कृषि यंत्र दमोह जिले के ग्रामीण अंचल में ले जाए जा रहे थे, लेकिन उनके पास इन कृषि यंत्रों के पर्याप्त कागजात नहीं थे, जिसमें जीएसटी का मामला भी सम्मिलित है। इस कारण से सुरक्षा के लिहाज से कृषि यंत्रों को वाहन सहित कोतवाली में रखवाया गया है। वहीं इन कृषि यंत्रों के मालिक को सूचना दी गई है जिसके बाद उसके बाद हम से जो कागजात पेश किए जाएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews